
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला पर्व है।
राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है और पूरे भारत में इसे अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला यह पर्व हमें एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहने, सदाचार के मार्ग पर चलने और बुराइयों से बचने का संदेश देता है।
Greetings and good wishes to fellow citizens on Dussehra. This festival symbolises the triumph of good over evil. May this festival of joy and happiness protect us from the evil effects of the ongoing pandemic and bring prosperity and affluence to the people of the country.
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 25, 2020
उन्होंने कहा कि यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से भी जुड़ा है। उनके जीवन से हमें नैतिकता और मर्यादा के पालन का संदेश भी मिलता है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का पर्व दशहरा, देशवासियों को महामारी के प्रभाव से बचाकर देश में खुशहाली और समृद्धि लाए।

0 Comments