नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''ईद मिलादुन्नबी की सभी को मुबारकबाद। उम्मीद है यह पर्व हम सब में प्रेम और भाईचारे को बढ़ाएगा। ईद मिलादुन्नबी की दिल से मुबारकबाद!

श्रीमती वाड्रा ने कहा, ''आप सभी को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद। आज का दिन समाज में भाईचारा, करुणा एवं प्रेम के संदेश को और मजबूत करे।(एजेंसी)