
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में अन्तिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सरकार तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं कर आमजन को राहत दी है। गुलाबी नगर जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल की कीमत 90.21 ही है।
देश के महानगरों में भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।
वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लोगों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
PC:news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments