इंटरनेट डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से कई प्रकार पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज आपको एलआईसी स्मार्ट पेंशन प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। स्कीम एकमुश्त निवेश करने के बाद तय अंतराल पर आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। ये एक इमीडिएट एन्युटी प्लान है।
इसमें पेंशन लेने के ऑप्शन भी दिए गए हैं। इसके तहत हर महीने, हर तीन महीने, हर छह महीने और साल में एक बार पेंशन ले सकते हैं। निवेशक के पास अपनी जरूरत के मुताबिक पेंशन का ऑप्शन चुनने का मौका होता है। ये पॉलिसी अकेले या अपने जीवनसाथी के साथ जॉइंट प्लान के रूप में भी ली जा सकती है।
इस स्कीम में हर महीने करीब 20,000 या 24,000 की गारंटीड पेंशन पाने के लिए आपको करीब 35 लाख का एकमुश्त निवेश करना पड़ सकता है। इस पर अनुमानित तौर पर हर साल करीब 2.87 लाख और हर महीने करीब 23,940 की पेंशन प्राप्त की जा सकती है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments