Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना से केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन





नई दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित  थे। हाल ही में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम को उनका निधन हो गया। सुरेश अंगड़ी 65 वर्ष के थे। अंगड़ी चार बार बेलगावी संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी अचानक निधन से सियासी गलियारे शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उधर, गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि रेल राज्य मंत्री के निधन की वजह से दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज गुरुवार को आधा झुका रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा- सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा, 'सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति।'

Post a Comment

0 Comments