Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Birthday Special: कॅरियर की शुरुआत में अमिताभ को मिलता था 800 रुपए मासिक वेतन, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। वह आज 81 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में हुआ था। अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की। वह राजेश खन्ना के बाद बॉलीवुड के दूसरे सुपर स्टार बने। आज हम जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड के इस दिग्गज ने अपने कॅरियर की शुरुआत कोलकत्ता में बतौर सुपरवाइजर की थी, जहां उन्हें केवल 800 रुपए मासिक वेतन मिला करता था। साल 1968 में कलकत्ता की नौकरी छोडऩे के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। वह अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे।

उन्होंने साल 1969 में पहली बार ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात हिंदुस्तानी में अभिनय करने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें साल 1971 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म आनंद में अपना अभिनय दिखाने का मौका मिला। इस फिल्म मेंं शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने दर्शकों का दिल जाता है। इसके बाद उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा और बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की।

PC:telegraphindia



Post a Comment

0 Comments