
इंटरनेट डेस्क। अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपने धमाल को जारी रखा है। खबरों के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन यानी रिलीज के दूसरे बुधवार को 25.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
हालांकि, मंगलवार की तुलना में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। मंगलवार को फिल्म ने 30.50 करोड़ कमाई की। धुरंधर का देश में कुल कलेक्शन 437 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने कई बड़ी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
इसने ;बाहुबली: द बिगिनिंगके लाइफटाइम कलेक्शन 421 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। आज रणवीर सिंह की ये फिल्म देश में 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर जाएगी। जिस प्रकार से फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन हो रहा है, उसे देखते हुए तो ये फिल्म जल्द ही पांच सौ करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments