Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: देश के बड़े शहरों में आज ये हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, देख लें ये सूची

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल और डीजल कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

इस आधार पर तय होती हैं कीमतें
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय की जाती हैं। ये कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन मई 2022 के बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

PC:newsnationtv

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments