राजनांदगांव.स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल का सोमवार देर रात एम्स रायपुर में देहांत हो गया। वे 100 वर्ष के थे।राजनांदगांव में जन आंदोलनों के लिए प्रसिद्ध रहे श्री अग्रवाल विभिन्न संगठनों से भी जुड़े रहे।
उनके निधन की जानकारी मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने शोक-संवेदना व्यक्त की है। प्रभारी मंत्री ने मेयर हेमा देशमुख से फोन पर चर्चा कर उन्हें श्री अग्रवाल को उनकी ओर से पुष्प चक्र समर्पित करने कहा है।

0 Comments