Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: आज सुबह-सुबह जारी हो गई हैं दोनों ईंधनों की ये कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। पेट्रोल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। आज भी कीमतें स्थिर ही हैं। हालांकि देश के प्रमुख शहरों में अभी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से अधिक है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।

कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कीमतें कब कम होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा। कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments