Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Alia Bhatt की फिल्म अल्फा का नया टीजर पोस्टर हुआ जारी, इस दिन होगी रिलीज

इंटरनेट डेस्क। आलिया भट्ट स्टारर फिल्म अल्फा की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। यश राज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर अल्फा की थिएट्रिकल रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ये फिल्म अब 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिलीज की तारीख का ऐलान होने होने के साथ ही यश राज फिल्म्स, आलिया भट्ट और शर्वरी ने सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल नया टीजर पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक नया और बेहद दमदार एक्शन अवतार दिखाई दे रहा है।

इसमें वह चोटों और कट के निशानों से भरी हुई दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शर्वरी भी अपने अभिनिय का जलवा दिखाती नजर आएंगी। वहीं फिल्म में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अभिनय देखने को मिलेगा। ये आलिया की यश राज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म है। इस महिला-प्रधान पूर्ण एक्शन फिल्म में आलिया और शर्वरी मिलकर ऐसे एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जैसा दर्शकों ने अब तक किसी अभिनेत्री को बड़े पर्दे पर करते नहीं देखा होगा।

PC;jagran,tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments