Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशिक गांगुली ने थिएटरों को फिर से खुलवाने की प्रधानमंत्री से की गुजारिश


कोलकाता।प्रख्यात फिल्मकार कौशिक गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड-19 के कारण महीनों से बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने की गुजारिश की है।



कौशिक ने ट््वीटर पर प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए ट््वीट किया, ''आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, मैं कौशिक गांगुली पश्चिम बंगाल का फिल्म निर्माता हूं और मैं आपसे सिनेमाघरों को खोले जाने की गुजारिश करता हूं।



उन्होंने कहा, ''हमारी विविध फिल्म बिरादरी दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण सिनेमाघरों से जुड़े लोग गंभीर संकट में हैं। मोदी जी, अब जब वापस स्थिति बहाल हो रही है ऐसे में मैं आपसे सिनेमाघरों को फिर से खोलने का अनुरोध करता हूं।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments