Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मोदी सरकार ने किसानों को उनकी उपज से अधिकतम लाभ प्राप्त कराने पर ध्यान केंद्रित किया: शेखावत


नयी दिल्ली।जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिह शेखावत ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में 'उत्पादन केंद्रित नीति से 'लाभ केंद्रित दिशा की ओर बढ़ी है, ताकि किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ मिल सके।



भारतीय जनता पार्टी की किसान शाखा का महासचिव पद भी संभाल रहे शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल यह ​सुनिश्चित किया कि किसानों की उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि हो, बल्कि कृषि उपज की खरीद में भी महत्वपूर्ण बढ़ोत्तरी हुयी है ।



उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिये कई कदम उठाये हैं । इसमें उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि तथा अनाजों की खरीद शामिल है। इसके अलावा सरकार ने सिचाई सुविधा बढ़ाने पर काम किया है ।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments