Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

फिट इंडिया डायलॉग के दौरान फिटनेस के दीवानों से बात करेंगे PM Modi


नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ के मौके पर 24 सितंबर को राष्ट्रव्यापी आनलाइन फिट इंडिया डायलॉग के दौरान फिटनेस के दीवानों और लोगों से बात करेंगे। इस बातचीत के भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेता मिलिद सोमण के अलावा अन्य लोग भी हिस्सा लेंगे जिनकी फिटनेस से लोग प्रेरित होते हैं।



इसके शुरू होने के बाद से पिछले एक साल में फिटनेस इंडिया मूवमेंट के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है देश भर से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।



प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फिट इंडिया फ्रीडम रन, प्लॉग रन, साइक्लोथॉन, फिट इंडिया वीक, फिट इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट और अन्य कार्यक्रमों में साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments