फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'डॉन' ने अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए है। फिल्म के 14 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माताओं ने इसका जश्न मनाते हुए फिल्म के 14 साल पूरे होने पर खुशी व्यक्त की है। फिल्म के निर्माता व निर्देशक फरहान अख्तर ने ट्वीट किया-'डॉन को याद रखने की जरूरत नहीं है। क्योंकि डॉन को भूल जाना नामुमकिन है #डॉन के 14 साल पूरे।'
इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, ईशा कोपिकर और ओम पुरी थे। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2006 को रिलीज हुई थी।
Don ko yaad rakhne ki zaroorat nahin kyon ki Don ko bhool jaana namumkin hai. #14YearsOfDon pic.twitter.com/UdXZlIOnAl— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) October 20, 2020
फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने भी फिल्म का जिक्र करते हुए ट्वीट किया-'डॉन के 14 साल पूरे हो चुके हैं, और मैं अभी भी शूटिंग के हर दिन को याद रख सकता हूं। क्या खूबसूरत यादें! एक बड़ी वर्चुअल हग और बहुत सारी लव एंड लाइट एक किक टीम के लिए जिसने इस फिल्म को हमारे और दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बनाया है।'

0 Comments