Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 25 साल पूरे





भारतीय सिने इतिहास की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने 25 साल पूरे कर लिये हैं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित हिंदी सिनेमा में रोमांस को नया आयाम देने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म इस साल अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर रही है। इसका जश्न भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाएगा। इसके साथ ही इस खास मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्कवॉयर में शाहरुख और काजोल की कांस्य प्रतिमाएं लगेगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।

तरण आदर्श ने लिखा-दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की 25वीं एनिवर्सिरी पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वॉयर में शाहरुख और काजोल की कांस्य की प्रतिमाएं लगेगी। इसका अनावरण 2021 स्प्रिंग में किया जाएगा। ये पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसकी मूर्ति लंदन के लीसेस्टर स्क्वॉयर (यूके) में बनाई जाएंगी। डीडीएलजे को आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था।

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान ने राज और काजोल ने सिमरन का किरदार निभाया गया था। फिल्म में दोनों की कमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा अनुपम खेर, अमरीश पूरी, फरीदा जलाल, परमीत  शेट्टी, मंदिर बेदी आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में सभी कलाकारों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के कई डायलॉग और गाने काफी हिट हुए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए थे।

Post a Comment

0 Comments