Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मनमर्जियां का सीक्वल बनायेंगे Anurag Kashyap!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप अपनी हिट फिल्म'मनमर्जियांका सीक्वल बना सकते हैं। अनुराग कश्यप ने वर्ष 2०19 में अभिषेक बच्चन तापसी पन्नू और विक्की कौशल को लेकर'मनमर्जियांबनायी थी। इस फिल्म में अभिषेक, तापसी पन्नू के पति के रूप में नजर आए थे।

मनमर्जियां में अभिषेक बच्चन की एक्टिग की जमकर तारीफ हुई थी। बताया जा रहा है कि निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन के साथ मनमर्जियां का सीक्वल प्लान कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन के लिए वर्ष 2०2० शानदार रहा है। इस उन्होंने वेब सीरीज'ब्रीद : इटू द शैडोजसे डिजीटल डेब्यू किया है। वहीं उनकी दो फिल्में'लूडोऔर'द बिग बुलभी रिलीज के लिए तैयार हैं। ये दोनों ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments