Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सांसदों को एकजुट होना पड़ेगा: Birla

नयी दिल्ली।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि जन प्रतिनिधि के तौर पर सांसद अब और मूकदर्शक बने नहीं रह सकते तथा उन्हें आतंकवाद एवं हिसक चरमपंथ की चुनौती से लड़ने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने 'ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करने के दौरान इस बात पर जोर दिया कि दुनिया भर के देशों को आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

बिरला ने कहा, ''जन प्रतिनिधि होने के तौर पर संसद अब और मूकदर्शक बने नहीं रह सकते तथा उन्हें आतंकवाद एवं हिसक चरमपंथ की चुनौती से लड़ने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी तरह की आतंकी गतिविधियों को वित्तपोषण तथा आतंकवाद का प्रसार करने वाले हालात पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय एकता और सहयोग की जरूरत है।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments