Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

चिराग पासवान ने जारी किया घोषणापत्र, बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट दिया नया नारा


पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। एनडीए से अलग होकर चुनाव की तैयारियां कर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्र्रमुख चिराग पासवान ने पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें रोजगार पोर्टल बनाने, जीविका मित्र को वेतन देने, हर घर हर खेत में बिजली पहुंचाने सहित कई वादे किये गये हैं।





हालांकि, इस दौरान उनके चाचा और हाजीपुर के सांसद पशुपति पारस मौजूद नहीं थे। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि अगर नीतीश कुमार चुनाव में जीत जाते हैं तो बिहार हार जाएगा। हमारा प्रदेश पुन: बर्बादी के कगार पर जाकर खड़ा हो जाएगा। नीतीश युवा विरोधी हैं। हमें मौका दीजिए, 20 दिनों में बदलाव लाकर दिखाएंगे। मैंने बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट के अपने दृष्टिकोण को सामने रखा है। यह सभी समस्याओं का समाधान करेगा।





Post a Comment

0 Comments