Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

काजोल ने लिखा, जा वायरस जा, जीने दे हमें अपनी जिंदगी





फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़े से सभी कलाकार अपने अंदाज में जश्न मना रहे हैं। अभिनेत्री काजोल ने गुरुवार को वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए एक खास ट्वीट किया। काजोल ने ट्वीट कर डीडीएलजे के मशहूर डॉयलाग को वर्तमान में जारी कोरोना महामारी से जोड़ते हुए  काजोल ने एक साबून के एड को सोशल मीडिया पर शेयर की है।

एड में काजोल और शाहरुख खान के ट्रेन वाले सीन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें शाहरुख यानी राज अभिनेत्री काजोल यानी सिमरन का हाथ मांग रहे हैं और सिमरन उसे हाथ धोने के लिए कह रही है।

इस एड को साझा करते हुए काजोल ने अमरीश पुरी के संवाद को फिर से लिखा-जा वायरस जा, जीने दे हमें अपनी जिंदगी। साथ ही काजोल ने हैशटैग 25ईयर्सऑफडीडीएलजे, डूदलाइफबॉय और एचफॉरहैडवाशिंग लगाया।

Post a Comment

0 Comments