Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार: मुजफ्फरपुर में गरजे पीएम मोदी, तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा के बाद मुज़्ाफ्फरपुर की सभा में काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर खूब हमले किए। तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया। उन्होंने कहा कि जंगलराज के युवराज बिहार का विकास नहीं कर सकते हैं। जंगलराज वालों के पास अपहरण का कॉपीराइट है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो फिर से बिहार अपहरण का बाजार बन जाएगा। जो लोग बिहार को बंद करने के लिए बदनाम हैं, जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं, सरकारी नौकरी तो छोडि़ए, इनके आने के बाद नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी नौ दो ग्यारह हो जाएंगी।

बिहार के लोग इसे कभी नहीं भूल सकते। इन लोगों के पास बिहार के विकास का न तो कोई रोड मैप है और न ही कोई अनुभव। जो जंगलराज की परंपरा से आए हैं, उन्हें बिहार की जनता सबक सिखाएगी। इसलिए यह वक्त अनुभवी लोगों को चुनने का है। हवा हवाई बातें करने वालों का नहीं। प्रधानमंत्री ने बिहार को बीमार होने से बचाने के लिए एनडीए को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वो दल, जिन्होंने बिहार को अराजकता दी, कुशासन दिया, वो फिर मौका खोज रहे हैं।

जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी और पलायन दिया, सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ का मालिक बना दिया, वो फिर मौका चाहते हैं जबकि इनका वादा झूठ और भ्रम पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा। जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और या अपेक्षा कर सकती है।



Post a Comment

0 Comments