पटना। बिहार में चुनावी बिसात पर शह मात का खेल जारी है। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां विपक्ष के नेता ओर महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव पर हमले बोल रहे हैं। वहीं तेजस्वी भी नीतीश कुमार ओर बीजेपी पर हमले करनेे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर दस लाख नौकरी देने वाले वादे पर तंज कसते हुए कहा हे कि इन नौकरियों के लिए पैसा कहां से आएगा।
नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव हर चुनावी सभा में इस बात का एलान कर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। इस पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसा है। गोपालगंज के भोरे और सीवान के जीरादेई में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि आजकल कुछ लोग कह रहे हैं कि इतनी नौकरी देंगे, लेकिन कहां से देंगे और इसके लिए पैसा कहां से आएगा। उन्होंने कहा, जब इतने लोगों (10 लाख लोगों) को नौकरी देंगे, तब बाकी को क्यों छोड़ देंगे।
नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद की तरफ परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा, जिसके कारण से जेल गए, उसी पैसे से व्यवस्था करेंगे क्या? उन्होंने कहा कि जो काम हो ही नहीं सकता, उसके लिए पैसा कहां से आएगा। नकली नोट लाएंगे या जेल से आएगा पैसा। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा, इससे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।
एक-एक काम करके राज्य को प्रगति के रास्ते पर लाए हैं। मौका देंगे तब और काम करेंगे। कुमार ने राजद नेता पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि 15 साल में जब मौका मिला था तब कितने लोगों को नौकरियां दी थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तो छह लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दी और काफी संख्या में लोगों को काम का अवसर दिया

0 Comments