रायपुर। भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राकेश चतुर्वेदी वन बल प्रमुख( हेड आॊफ फारेस्ट फोर्स) नियुक्ति किए गए हैं।
पिछले दिनों हुई वन विभाग की डीपीसी की बैठक में इस पद के लिए उनके नाम पर विचार विमर्श किया गया था। इसी समय माना जा रहा था कि उनका प्रमोशन तय है।
गुरुवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले इस पद पर मुदित कुमार सिंह कार्यरत थे। वे पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के अंतिम दिनों में इस पद पर आए थे।


0 Comments