बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर ली गई है। अब करीना ने एक ओर तस्वीर शेयर कर बताया है कि वह जल्द मुंबई लौट रही हैं।
करीना कपूर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चढ्डा' की शूटिंग कर रही थी।
अब करीना कपूर खान ने घर जाने की खुशी में बुधवार को अपने प्रशंसकों के साथ एक शानदार सेल्फी शेयर की है। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर कर लिखा-'घर जाने के लिए उत्साहित।' साथ ही करीना ने दिल वाली दो इमोजी भी शेयर की है।
फिल्म 'लाल सिंह चढ्डा' की शूटिंग पूरी होने के बाद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ तस्वीर साझा कर लिखा था-'और हर सफर का एक अंत होता ही है। आज मैंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर ली है। मुश्किल वक्त। महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस लेकिन किसी भी चीज ने हमारे उस जुनून को रोक नहीं पाया जो हमने सेफ्टी के साथ-साथ शूट किया।' फिल्म 'लाल सिंह चढ्डा के अलावा करीना कपूर खान फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी।

0 Comments