
बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर ज़ोरदार हमला बोला, पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो सरकार में थे उनका मंत्र रहा पैसा हजम परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। कोसी महासेतु के साथ क्या हुआ सब जानते हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच आज वोटिंग भी हो रही है।
अटल बिहार वाजपेयी ने कोसी महासेतु पर काम शुरू किया। केंद्र में एनडीए और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम तेजी से आगे बढ़ा और पूरा हुआ। बिहार के विकास का अगला चरण है आत्मनिर्भर बिहार।
पीएम मोदी ने कहा, 'अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है... राजनीति में जो लोग हमसे (मंदिर निर्माण की) तारीख पूछते थे वे अब तालियां बजाने को मजबूर हैं...यह बीजेपी और एनडीए की पहचान है, हम वही करते हैं जो हम वादा करते हैं।
अपनी रैलियों की सूचना पीएम मोदी ने ट्विटर पर दी। पीएम मोदी ने कहा कि एक बार फिर बिहारवासियों के बीच रहूंगा। दरभंगा, मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना की रैलियों में सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा। आप सभी इन रैलियों से जरूर जुड़िए।

0 Comments