Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Chandrasekhar Azad के काफिले पर गोली चलने का दावा

बुलंदशहर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि यहां उनके काफिले पर गोली चलाई गई। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिह ने कहा कि घटना की अभी पुष्टि नहीं हुई है और केवल एक समाचार चैनल कथित हमले से संबंधित खबर दिखा रहा है। आजाद ने अपने ट्विटर खाते पर लिखा कि आजाद समाज पार्टी द्बारा चुनाव में उम्मीदवार खड़े किये जाने से विपक्षी पार्टियां घबरा गई हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “बुलंदशहर के चुनाव में हमारे प्रत्याशी उतारने से विपक्षी पार्टियां घबरा गई है और आज की रैली ने इनकी नींद उड़ा दी है जिसकी वजह से अभी कायरतापूर्ण तरीके से मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गई है। यह इनकी हार की हताशा को दिखाता है। ये चाहते है कि माहौल खराब हो लेकिन हम ऐसा नही होने देंगे।”(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments