Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

सत्ते पे सत्ता का रीमेक नहीं बनायेंगी Farah Khan!


मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार फराह खान अब फिल्म'सत्ते पे सत्ता का रीमेक नहीं बनायेंगी। 'मैं हूँ ना,'ओम शांति ओमऔर'हैप्पी न्यू ईयरजैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित कर चुकी फराह खान काफी समय से अस्सी के दशक की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म'सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने की तैयारी कर रही थी। कहा जा रहा है कि फिल्म'सत्ते पे सत्ताके रीमेक पर काम अब बंद हो गया है। फिल्म में रितिक रोशन के साथ ही अक्षय कुमार और शाहरुख खान फिल्म करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।



महानायक अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी वाली सात भाईयों की कहानी पर आधारित'सत्ते पे सत्ता के रीमेक के लिए फराह बहुत उत्साहित थीं। लेकिन उन्हें अपनी फिल्म के लिए मन मुताबिक लीड हीरो नहीं मिला। फराह ने इस रोल के लिए पहले रितिक रोशन से संपर्क किया था। लेकिन रितिक ने न तो हामी भरी और न ही इंकार किया। फराह ने इसके बाद अक्षय कुमार के साथ बात की लेकिन बात नहीं बनीं। इसके बाद फराह अपने दोस्त शाहरुख खान के पास पहुंचीं, लेकिन उन्होंने भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अब कहा जा रहा है कि फराह खान ने लीड ऐक्टर नहीं मिलने के कारण फिल्म को डिब्बाबंद करने का फैसला कर लिया है।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments