
नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव ०.०9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5०,915 रुपये प्रति 1० ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 46 रुपये यानी ०.०9 प्रतिशत की हानि के साथ 5०,915 रुपये प्रति 1० ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 13,717 लॉट के लिये कारोबार किया गया। न्यूयार्क में सोना ०.2० प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,9०8.1० डालर प्रति औंस रह गया।(एजेंसी)

0 Comments