Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Hyderabad हवाईअड्डा ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिये ई-बोर्डिंग सुविधा शुरू की

हैदराबाद।हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये कागजरहित ई-बोîडग सुविधा शुरू की है। यह ऐसा करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है। हैदराबाद हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर समूह ने मंगलवार को यह कहा।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जीएमआर समूह के नियंत्रण वाले हवाई अड्डे के पास पहले से ही भारत के पहले और एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा होने का श्रेय है, जो सभी उड़ानों में अपने सभी घरेलू यात्रियों को ई-बोîडग की सुविधा प्रदान करता है।

कंपनी ने कहा कि यह सेवा अभी इंडिगो एयरलाइंस की चुनिदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये उपलब्ध है। उसने कहा कि सघन व सफल परीक्षण के बाद सरकार से मंजूरी मिलने पर उसने अपनी ई-बोîडग सेवाओं को शुरू किया है। इस शुरुआत में इंडिगो साझेदार कंपनी है। इस तरह से ई-बोîडग सुविधा देने के मामले में इंडिगो पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गयी है। इंडिगो की दो शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई14०5 के यात्रियों ने दो अक्टूबर को इस सुविधा का लाभ उठाया।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments