
नयी दिल्ली।केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिह ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सभी भारतीयों को जमीन खरीदने की अनुमति देने वाले नये भूमि कानून केंद्रशासित प्रदेश में अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे और उच्च शिक्षा संस्थानों को भी गति देंगे। सिह ने कहा कि पहले की व्यवस्था में न केवल भौतिक अवरोध थे बल्कि बाहरी लोगों के लिए मानसिक अवरोधक भी थे जो यहां निवेश और योगदान देना चाहते थे।
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, ''जम्मू कश्मीर भूमि सुधारों का असंतुष्ट तत्वों द्बारा विरोध किया जा रहा है। जिन्हें वोट बैंक पर खतरा लग रहा है, वे ऐसी बातें कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने मंगलवार को अनेक कानूनों में संशोधन करके देशभर के लोगों को जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति प्रदान की। सिह ने नये भूमि कानूनों को स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने कहा, ''इससे जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और इस दौरान उच्च शिक्षा संस्थानों को भी गति मिलेगी।(एजेंसी)

0 Comments