
नयी दिल्ली।राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर देशवासियों, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री कोविद ने शुक्रवार को अपने ट्विटर संदेश में कहा,'पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं।''
उन्होंने कहा,'पैगम्बर मुहम्मद की शिक्षाओं के अनुसार, आइए, हम सब, समाज की खुशहाली और देश में अमन एवम् सुकून के लिए कार्य करें।''(एजेंसी)

0 Comments