Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Modi government ने किया अर्थव्यवस्था तबाह करने का काम: हरीश रावत


बागपत । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के संघनात्मक ढांचे और अर्थ व्यवस्था को तबाह करने का काम मोदी सरकार ने किया है। श्री रावत ने रविवार को पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालिज में द्बितीय राजीव गांधी जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि देश जल्दी ही मोदी सरकार के विकास विरोधी कूचक्र से निकलेगा। निश्चित तौर पर भारत की आजादी में मुख्य योगदान देने वाली कांग्रेस पार्टी यह काम करेगी।



उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश और विदेश के धनाडय लोगों के खजाने भरने के लिए सत्ता में लायी गयी है। इसका मुख्य सबूत ये है कि इस जनविरोधी सरकार ने देश का खजाना खाली कर अपने धनी मित्रों को सौंप दिया। इस सरकार की नीतियां ही थी कि कई उद्योगपति भारत के हजारों करोड़ रूपये लेकर फरार हो गये। आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने भारत राष्ट्र को बनाने और संवारने का काम किया, लेकिन आज मोदी सरकार सारे संसाधनों को बेचकर देश को कमजोर करने का काम कर रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता इस सरकार के विकास विरोधी रवैये को पहचान चुकी है। मोदी सरकार ने भारत को हर मोर्चे पर कमजोर करने का काम किया है। चीन के मामले में इस सरकार की नीतियां बचकना रही है। जनता को अंधेरे में रखने का काम किया है।



उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। इसने कई कानूनों को समाप्त कर तीन किसान विरोधी कानून पास कर किसानों को तबाह करने का काम किया है। राहुल गांधी घोषणा कर चुके है कि यदि कांग्रेस सत्ता में आयी तो निश्चित तौर पर इन कानूनों को कूड़े में फेंक दिया जायेगा। मोदी सरकार ने भारत की कृषि नीति को अडानी और अंबानी को सौंपने का काम किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2०22 के चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में योगी सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम पार्टी करेगी।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments