Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Modi अगले सप्ताह भारतीय ऊर्जा मंच का उद्घाटन करेंगे


नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सेरावीक के भारतीय ऊर्ज़ा मंच का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में ऊर्ज़ा क्षेत्र के दिग्गज इकट्ठा होते हैं और देश के नए ऊर्ज़ा भविष्य पर चर्चा करते हैं। इस कार्यक्रम की आयोजक आईएचएस माîकट ने सोमवार को बयान में कहा कि 26 से 28 अक्टूबर तक होने वाले इस वर्चुअल आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। यह सेरावीक के भारतीय ऊर्ज़ा मंच का चौथा साल है।



बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं और प्रतिनिधियों के अलावा भारत से एक हजार प्रतिनिधियों का समुदाय और क्षेत्रीय ऊर्ज़ा कंपनियां, ऊर्ज़ा से जुड़े उद्योग, संस्थान और सरकारें शामिल होंगी। इस कार्यक्रम को ऊर्ज़ा मंत्रियों के अलावा उद्योग के वरिष्ठ कार्यकारी और प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऊर्ज़ा विशेषज्ञ संबोधित करेंगे।



तीन दिन के इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अमेरिका के ऊर्ज़ा मंत्री डैन ब्रोइलेट, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के महासचिव मोहम्मद बरकिडो और सऊदी अरब के ऊर्ज़ा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान भी संबोधित करेंगे।(एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments