Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel के दाम लगातार 25वें दिन स्थिर

नयी दिल्ली।विश्व के कई प्रमुख देशों में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी रहने से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में मंगलवार को लगातार 25 वें दिन भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई घटबढ़ नहीं हुई। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 35 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमत में लगातार नरमी देखने को मिली। अमरीका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिता है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.०6 रुपये जबकि डीजल 7०.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में....
शहर डीजल पेट्रोल

दिल्ली 7०.46 81.०6
मुंबई 76.86 87.74
कोलकाता 73.99 82.59
चेन्नई 75.95 84.14(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments