नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सायं राष्ट्र के नाम अपने सन्देश में देशवासियों से अपील की है कि हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को रत्तीभर भी कमजोर नहीं पडऩे देना है। उन्होंने कहा कि बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगडऩे नहीं देना है, और अधिक सुधार करना है।
अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं। आप ध्यान रखिए, आज अमेरिका हो या फिर यूरोप के दूसरे देश, इन देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक फिर से बढऩे लगे और चिन्ताजनक वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, मृत्यु दर कम है। भारत में जहां प्रति दस लाख जनसंख्या पर करीब 5500 लोगों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता कफ्र्यू से लेकर आज तक हम सभी भारतवासियों ने बहुत लंबा सफर तय किया है।
समय के साथ आर्थिक गतिविधियोंं में भी धीरे-धीरे तेजी नजर आ रही है। हम में से अधिकांश लोग, अपनी जि मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। लेकिनहमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि अमेरिका और ब्राज़ील जैसे देशों में ये आंकड़ा 25 हजार के करीब है।
भारत में प्रति दस लाख लोगों में मृत्युदर 83 (तिरासी) है, जबकि अमेरिका, ब्राज़ील, स्पेन, ब्रिटेन जैसे अनेक देशों में ये आंकड़ा 600 के पार है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। आज हमारे देश में कोरोना मरीजों के लिए 90 लाख से ज्यादा बेड्स की सुविधा उपलब्ध है। 12,000 क्वारेंटीन सेंटर हैं। कोरोना टेस्टिंग की करीब 2000 प्रयोगशालाएं (लैब्स ) काम कर रही है। देश में टेस्ट की संख्या जल्द ही 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
0 Comments