Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Sardar Patel ने रखी थी मजबूत भारत की नींव: Shah

नयी दिल्ली।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आज कहा कि आज के मजबूत भारत की नींव उन्होंने ही रखी थी।

सरदार पटेल की 145 वीं जयंती पर श्री शाह ने अपने ट्वीट संदेश में कहा , '' राष्ट्रीय एकता के प्रतिबिब व हर भारतीय के हृदय में बसने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल जी को कोटिश: नमन। आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों में बिखरे भारत का एकीकरण कर, उन्होंने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उनका ­ढè नेतृत्व, राष्ट्र समर्पण व विराट योगदान भारत कभी नहीं भुला सकता।

उन्होंने कहा , '' संविधान एवं सनातन के संतुलन के अद्बितीय प्रतीक सरदार पटेल ने देश के एकीकरण से लेकर सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण तक अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत में एक राष्ट्र का भाव जागृत करने के लिए अर्पित किया। कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से ऐसे महान राष्ट्रभक्त लौह पुरुष सरदार पटेल के चरणों में वंदन।

सरदार पटेल की जयंती को हर वर्ष देश भर में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के केवड़यिा में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और देशवासियों को एकता की शपथ दिलायेंगे। यहां राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृह मंत्री और दिल्ली के उप राज्यपाल पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments