Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

कमजोर मांग से Silver वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली।कमजोर हाजिर मांग होने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 86 रुपये की गिरावट के साथ 62,195 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 86 रुपये यानी ०.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,195 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 15,136 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 24.57 डालर प्रति औंस पर अपरिवर्तित थी।



Post a Comment

0 Comments