Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

अदालत ने UIDAI के वरिष्ठ अधिकारी को दो दिन की एसीबी की हिरासत में भेजा


कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक विशेष अदालत ने बुधवार को यूआईडीएआई के सहायक महानिदेशक को आधार की फ्रेंचाइजी देने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की दो दिन की हिरासत में भेज दिया।



कोटा एसीबी के एएसपी चंद्रशील ठाकुर ने कहा कि यूआईडीएआई के एडीजी पंकज गोयल (43) को मंगलवार शाम को नयी दिल्ली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था और बुधवार शाम को उन्हें एसीबी के एक विशेष न्यायाधीश के आवास पर उनके समक्ष पेश किया गया।



उन्होंने बताया कि एसीबी अदालत के विशेष न्यायाधीश ने गोयल को पूछताछ के लिए दो दिन के लिए हिरासत में भेजने का आदेश दिया। (एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments