Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुम्बई: 753 लोकल ट्रेनें बहाल, यह होंगी शर्तें

मुम्बई। मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनों की 753 और विशेष सेवाएं शुरू कर गईं हैं । इसके साथ ही उपनगर नेटवर्क पर अब 2,773 ट्रेनें चलेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि रेल अधिकारियों ने उपनगर की 3,141 सेवाओं में से 88 प्रतिशत सेवाएं बहाल कर दी हैं। कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले यहां उपनगर नेटवर्क पर 3,141 ट्रेनें चलती थीं।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले मध्य रेलवे (सीआर) 1,772 ट्रेनें और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) पर 1,367 ट्रेनें चलती थीं।

मुम्बई में आपात एवं आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों के लिए जून में लोकल ट्रेन सेवाओं को शुरू किया गया था।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ;; रेलवे, सामाजिक दूरी बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे अपनी उपनगरीय सेवाएं बढ़ा रहा है।



Post a Comment

0 Comments