Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चे की मां बनीं अभिनेत्री Amrita Rao

मुंबई।फिल्म अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति रेडियो जॉकी अनमोल रविवार को एक बच्चे के माता-पिता बन गए। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा कि राव और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बयान में कहा गया, ''अमृता राव और आरजे अनमोल के घर आज सुबह एक बच्चे का जन्म हुआ। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

उन्होंने बयान में कहा, ''परिवार बहुत खुश है और अमृता एवं आरजे अनमोल दोनों ने सभी लोगों को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। राव ने 2०16 में अनमोल के साथ शादी की थी। अमृता राव इश्क विश्क, मैं हूं ना, और विवाह जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2०19 में आई राजनीतिक फिल्म ठाकरे में देखा गया था।(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments