
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय आर्मी में बायोलोजिस्ट थे। उनकी मां का नाम वृंदा राय हैं।
उनका एक बड़ा आदित्य रॉय भाई हैं जो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। ऐश्वर्या राय ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से पढ़ाई की है। ऐश्वर्या राय ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐश्वर्या राय आमिर खान के साथ किए गए पेप्सी के विज्ञापन के बाद पापुलर हो गई थी।
ऐश्वर्या राय तब सुर्खियों में आई थी जब वह साल 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी। आज ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या बच्चन के जन्म के बाद कुछ सालों के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। 16 नवंबर, 2011 को ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ था।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने सात साल में 6 फिल्मों में साथ काम किया है जिसमें ढाई अक्षर प्रेम के (2000), कुछ ना कहो (2003), बंटी और बबली (2005),उमराव जान(2005), धूम-2 (2006) और गुरु(2007) शामिल हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा हो गए हैं।

0 Comments