Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

चुनावी सर्वे में जो बाइडन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से आगे निकले

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस पर आज पूरी दुनिया की नजर लगी हैं। मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन, कौन अगला राष्ट्रपति होगा, इसका फैसला कुछ देर में हो जाएगा।

रिपब्लिक प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप (मौजूदा राष्ट्रपति) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच कड़ा मुकाबला है। इस बीच राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में मौजूदा राष्‍ट्रपति ट्रंप के लिए निराशाजनक खबरें आ रही हैं।

चुनावी सर्वे में न्‍यू हैम्‍पशायर राज्‍य में डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार जो बाइडन अपने प्रतिद्वंद्वी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से काफी आगे हैं और अगर यह प्री-पोल सर्वे सही साबित हुआ तो पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन अगला राष्ट्रपति होंगे। दोनों उम्‍मीदवारों को राष्ट्रपति पद जीतने के लिए निर्वाचक मंडल के 50 फीसद से अधिक मत प्राप्त करने होंगे। बता दें कि निर्वाचक मंडल में कुल 538 प्रतिनिधि है। राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के लिए किसी को भी कम से कम 270 चुनावी वोट हासिल करने होंगे।



Post a Comment

0 Comments