Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel के दाम लगातार 31वें दिन स्थिर

नयी दिल्ली। फ्रांस और ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की दूसरी लहर के जोर पकड़ने से तेल की मांग कमजोर पड़ने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को लगातार 31वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई।

यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के साथ ही अब फिर कई देश लॉकडाउन का एलान कर चुके हैं। फ्रांस के बाद अब इंग्लैंड में भी लॉकडाउन का एलान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कर दिया है। लॉकडाउन ०5 नवंबर से शुरू होगा और ०2 दिसंबर तक चार सप्ताह चलेगा। इससे ईंधन की खपत पर असर पड़ेगा। लॉकडाउन के दौरान पब, रेस्तरां, गैर जरूरी दुकानें और दूसरी सुविधाओं के संचालन पर पाबंदी रहेगी।

घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 41 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बहुत उठापटक देखने को नहीं मिल रही है। अमेरिका में तेल भंडारण बढèने और मांग को लेकर चिता से कच्चे तेल में कमजोरी बनी हुई है। वहीं कोरोना वायरस के बढèते मामलों से मांग को लेकर भी चिता सता रही है। अमेरिका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिता है।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.०6 रुपये जबकि डीजल 7०.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.95 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में....
शहर डीजल पेट्रोल

दिल्ली 7०.46 81.०6
मुंबई 76.86 87.74
कोलकाता 73.99 82.59
चेन्नई 75.95 84.14(एजेंसी)



Post a Comment

0 Comments