Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Modi ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट Sea-plane सर्विस की शुरुआत की, चालीस मिनट में पूरा किया 200 किलोमीटर का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट और देश की पहली सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत की। मोदी ने खुद सी-प्लेन की सफर किया। मोदी को लेकर सी-प्लेन ने दोपहर करीब 1 बजे केवडिया से उड़ान भरी और करीब 1.40 बजे साबरमती रिवर फ्रंट पर पहुंच गया। एक तरफ का किराया 1500 रुपए यह सर्विस नर्मदा जिले के केवडिया से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट तक शुरू की गई है।

इसका किराया 1500 रुपए रखा गया है। सी-प्लेन से 200 किमी का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा हो जाएगा, बाय रोड इतनी दूर तय करने में करीब 4 घंटे लग जाते हैं। सी-प्लेन पानी और जमीन पर लैंड कर सकता है। इसके लिए रनवे की जरूरत भी नहीं होती।

सिविल सर्विसेज के ट्रेनी अफसरों को संबोधित किया
इससे पहले मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिविल सर्विसेज के ट्रेनी अफसरों को संबोधित किया। मोदी ने ट्रेनी अफसरों से कहा कि आने वाले 25 साल बेहद अहम हैं। आप पर बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान देना है। जिस समय आप सिविल सेवा में आए हैं, वो बहुत खास है। आज जब फील्ड में जाना शुरू करेंगे, तब भारत स्वतंत्रता के 75वें साल में होगा। आप ही आप वो ऑफिसर्स हैं, जो उस समय में भी देशसेवा में होंगे, अपने करियर के महत्वपूर्ण पड़ाव पर होंगे, जब भारत आजादी के 100 साल मनाएगा।



Post a Comment

0 Comments