
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में 15 फीसदी घट गया है। इसकी वजह से उसके शेयरों में ये गिरावट आई है। बीएसई पर सोमवार को कंपनी का शेयर 6.78 फीसदी गिरावट के साथ 1915.00 रुपये पर आ गया है। वहीं, एनएसई पर ये 6.65 फीसदी गिरावट के साथ 1917.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
इस गिरावट से आरआईएल का बाजार पूंजीकरण लगभग 68093.52 करोड़ रुपये घटकर 13,21,302.15 करोड़ रुपये रह गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी कम रहा। कंपनी के तेल एवं केमिकल्स कारोबार में सुस्ती रही। वहीं, टेलिकॉम व कंज्यूमर फेसिंग कारोबार में उसका प्रदर्शन शानदार रहा।
फ्यूचर रिटेल ने कहा है कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ उसके 24,713 करोड़ रुपये के सौदे के खिलाफ सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) का आपातकालीन निर्णय लागू करने लायक नहीं है। फ्यूचर ने कहा है कि इसको लागू कराने का वह प्रतिवाद करेगी। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड ने भारतीय नियामक एजेंसियों से कहा है कि अमेजन डॉट कॉम एनवी इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी की याचिका पर एसआईएसी का पिछले सप्ताह का अंतरिम निर्णय उस फोरम के न्यायाधिकार क्षेत्र से बाहर है।

0 Comments