
भोपाल।मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए आज मतदान जारी रहने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने अपने आवास स्थित मंदिर में प्रतिदिन की तरह पूर्जा अर्चना की।
श्री चौहान ने ट््वीट के माध्यम से मंदिर में पूजा अर्चना के वीडियो जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आवास स्थित मंदिर में प्रतिदिन की भांति पूजा अर्चना कर मध्यप्रदेश की प्रगति और सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की।
दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां प्रसिद्ध गुफा मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना की। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार'हनुमान भक्तकमलनाथ लालघाटी स्थित गुफा मंदिर पहुंचे और हनुमानजी के दर्शन कर पूजा की। वे भैरव मंदिर में भी पूजा के लिए पहुंचे।(एजेंसी)

0 Comments