Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी Jackie Shroff और Anil Kapoor कपूर की जोड़ी! 

इंटरनेट डेस्क। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोडिय़ों में से एक है। ये दोनों एक साथ बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।दर्शकों को एक बार फिर से ये जोड़ी बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आ सकती है।

इस बात के संकेत अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिए हैं। उन्होंने ट्वीटर पर जैकी श्रॉफ के साथ की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

इस प्रकार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ 20 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों बॉलीवुड कलाकार एक साथ आखिरी बार 2001 में फिल्म लज्जा में नजर आए थे।

अनिल कपूर से इस प्रकार के संकेत मिलने के बाद प्रशंसकों द्वारा राम लखन पार्ट 2 के आने के कयास लगने शुरू हो गए हैं। सुभाष घई निर्देशित राम लखन में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाडिय़ा महत्वूर्ण किरदार निभाए थे।




Post a Comment

0 Comments