
नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने मंगलवार के बाद बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया. देश में तेल की कीमतें अभी भी स्थिर हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी लेकिन डीजल की कीमतों में मामूली कमी की थी। 1 मई से पेट्रोल 10 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1 मई को 90.40 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर हो गई। पिछले 74 दिनों में पेट्रोल 10.79 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है। दिल्ली में डीजल के दाम भी पिछले दो महीने में 8.99 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं. राष्ट्रीय राजधानी में एक मई को डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 89.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
मंगलवार को क्या थे रेट?
पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जबकि डीजल की कीमतों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। करीब तीन महीने बाद डीजल सस्ता हुआ। हालांकि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे, जिससे दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर पर रहा.
एसएमएस से जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम:-
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना अपडेट होते हैं। ऐसे में आप अपने शहर में हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत सिर्फ एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को एक RSP कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना अपडेट होते हैं:-
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में विदेशी विनिमय दरों के साथ कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट की जाती हैं। तेल विपणन कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑयल कंपनियां हर सुबह विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं।

0 Comments