सियांग : पिछले कुछ समय से देश से कई मामले सामने आए हैं, इसी बीच खराब मौसम के चलते बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में एक ट्रक के खाई में गिर जाने से सेना के एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. शर्तेँ। अधिकारियों ने कहा कि 11 कर्मियों को लेकर सेना का वाहन मिगिंग में एक ट्रांजिट कैंप से जिले के टुटिंग सैन्य शिविर की ओर जा रहा था।
टुटिंग के अतिरिक्त उपायुक्त स्टारली जामोह ने कहा कि ट्रक पहाड़ी सड़क पर सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर पंगो और तुतिंग के बीच खाई में गिर गया. उन्होंने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि हादसे में चौथी सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में चार जवानों की हालत गंभीर है.
स्टारली जामोह ने कहा कि गंभीर रूप से घायल चार सैनिकों को सेना के एक हेलीकॉप्टर से निकाला गया। उनमें से एक को असम के तिनसुकिया जिले के दिनजान आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन कर्मियों को गुवाहाटी के आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि छह सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें सड़क मार्ग से तुतिंग भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है। इस समय पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण वहां के स्थानीय लोगों को चलने वाली ट्रेनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

0 Comments