Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Aryan Khan से Sara Ali Khan तक जानिए इन स्टार्स किड्स ने कहाँ से की थी पढाई

सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, आर्यन खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे समेत बॉलीवुड स्टार किड्स इन दिनों खूब सुर्खियां में बने रहते है। फैंस उनके फेवरेट स्टार्स और उनके परिवार के बारे में हर डिटेल जानना चाहते हैं। क्या आप जानते हैं की ये स्टार्स किड्स कितना पढ़े है। तो आइए जानते है इनकी पढाई।

आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने लंदन के सेवनोक्स हाई स्कूल से पढ़ाई की है। उसके बाद वह साउथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय गए।

जान्हवी कपूर
गुंजन सक्सेना अभिनेत्री जान्हवी ने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में की। एक्ट्रेस बनने के लिए वह ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट, लॉस एंजिल्स चली गई।

अनन्या पांडे
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की एक्ट्रेस अनन्या ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने लॉस एंजिल्स के साउथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

खुशी कपूर
बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी ने भी अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। बाद में वह न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी चली गईं।

सारा अली खान
अतरंगी रे एक्ट्रेस सारा मुंबई के बेसेंट मोंटेसरी स्कूल गई थीं। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल गई थीं। बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के Tisch School of Arts में पढ़ाई की।



Post a Comment

0 Comments